MP Local Body Election Results 2022: MP Tak पर देखें मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनावों के नतीजे

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में 27 सितंबर को 46 नगरीय निकायों के लिए वोट डालें गए. मतदान का कुल प्रतिशत 73 रहा. सबसे ज्यादा मतदान छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगांव हवेली में 89 फीसदी और सबसे कम बैतूल की नगरपालिका परिषद सारणी में 50 में हुआ. मतदान के बाद वोटों की गिनती आज सुबह 9 बजे शुरू हो रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

MP Local Body Election Results 2022: मध्य प्रदेश के 8 जिलों में 27 सितंबर को 46 नगरीय निकायों के लिए वोट डालें गए. मतदान का कुल प्रतिशत 73 रहा. सबसे ज्यादा मतदान छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगांव हवेली में 89 फीसदी और सबसे कम बैतूल की नगरपालिका परिषद सारणी में 50 में हुआ. मतदान के बाद वोटों की गिनती आज सुबह 9 बजे शुरू हो रही है.

मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना पैदा हो पाए. चुनाव सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेजाम किये गया है.मतगणना कुल 17 नगरपालिका और 29 नगर परिषद के लिए होगी. इनमें 6 नव-गठित नगर परिषद भी शामिल हैं. सभी निकायों में कुल 814 वार्ड है. मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों का पल-पल का लाइव उपडेट जानना चाहते हैं तो आप हमारे साथ एमपी तक (MP Tak) पर बने रह सकते हैं. यह भी पढ़े: MP Urban Body Elections 2022 Result: मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आज होगी मतगणना, 17 नगरपालिका और 29 परिषदों का होगा फैसला

यहां देखें लाइव:

मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह (Rakesh Singh) ने बताया है कि 46 नगरीय निकायों में 3397 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे. कुल 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इनमें से नगरीय निकाय खुरई में 21 और बम्हनीबंजर, बैहर, महेश्वर और थांदला में एक-एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

सिंह ने जानकारी दी है कि सागर जिले की नगर परिषद करार्पुर में 82 प्रतिशत, नगरपालिका परिषद खुरई में 80.4, गढ़ाकोटा में 67, सिंगरौली की नगर परिषद सरई में 85, बरगवाँ में 82, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार में 77, जयसिंह नगर में 77, नगरपालिका परिषद शहडोल में 69, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवाँ (अमलाई) में 63, नगरपालिका परिषद कोतमा में 70, बिजुरी में 66 फीसदी मतदान हुआ

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\