Coronavirus Cases Update: इंदौर से ज्यादा भोपाल में मिले कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 1.70 लाख के करीब

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में इंदौर के मुकाबले भोपाल में ज्यादा मरीज सामने आए हैं. राज्य में बीते 24 घंटों मे 16 मरीजों की मौत हुई है. अब तक बीमारी से 2929 मरीजों की मौत हेा चुकी है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

भोपाल (Bhopal), 29 अक्टूबर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में इंदौर के मुकाबले भोपाल में ज्यादा मरीज सामने आए हैं. राज्य में कुल मरीजो की संख्या एक लाख 70 हजार के करीब पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 728 नए मरीज सामने आए और कुल मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 69 हजार 999 हेा गई है.

इंदौर (Indore) में 126 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 33845 हो गई है, वहीं भोपाल में 205 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 24312 हो गया है. इसके अलावा जबलपुर में 29 और ग्वालियर में 38 मरीज बढ़े हैं.

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 728 नए मामले, 16 लोगों की मौत.

राज्य में बीते 24 घंटों मे 16 मरीजों की मौत हुई है. अब तक बीमारी से 2929 मरीजों की मौत हेा चुकी है. राज्य में बीते 24 घंटों में बीमार मरीजों के मुकाबले स्वस्थ ज्यादा मरीज हुए हैं. स्वस्थ हुए मरीजों की सख्या 1117 है. अब तक कुल एक लाख 57 हजार 381 मरीज स्वस्थ हुए है. इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 9689 है.

Share Now

Tags

Bhopal Corona Corona Madhya Pradesh Coronavirus Coronavirus Death in India Coronavirus Impact Coronavirus in india Coronavirus lockdown Coronavirus Outbreak Coronavirus Pandemic Coronavirus Scare COVID 19 covid-19 Global Epidemic COVID-19 In India COVID-19 Scare Fight Against Coronavirus indore live breaking news headlines Lockdown Novel Madhya Pradesh Social Distancing इंदौर कोरोना योद्धा इंदौर कोरोना वायरस जंग ऑपरेशन शील्ड कन्टेनमेंट जोन कोरोना कोरोना के खिलाफ जंग कोरोना वायरस कोरोना वायरस का कहर कोरोना वायरस का खौफ कोरोना वायरस का डर कोरोना वायरस महामारी कोरोना वायरस से मौत कोरोना से जंग कोविड-19 कोविड-19 महामारी कोविड-19 वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण कोविड-19 से हाहाकार क्वारंटाइन सेंटर नोवेल कोरोना वायरस भारत में कोरोना वायरस भारत में कोविड-19 भोपाल में कोरोना मध्य प्रदेश लॉकडाउन लॉकडाउन का उल्लंघन सोशल डिस्टेंसिंग हॉटस्पॉट जोन

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट