देश

MP Fighter Jet Crash: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में विमान हादसा, एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश (Watch Video)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एयरफोर्स का एक लड़ाकू विमान आसमान में उड़ते-उड़ते क्रैश होकर एक खेत में गिर पड़ा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट समय रहते पैराशूट खोलकर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई.

MP Fighter Jet Crash: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में विमान हादसा, एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश (Watch Video)
(Photo Credits Twitter)

MP Fighter Jet Crash: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एयरफोर्स का एक लड़ाकू विमान आसमान में उड़ते-उड़ते क्रैश होकर एक खेत में गिर पड़ा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट समय रहते पैराशूट खोलकर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई. हालांकि, इस हादसे में एक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरे पायलट को मामूली चोटें आई हैं. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और घायल पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घटनास्थल का वीडियो आया सामने

फाइटर प्लेन के क्रैश  होने के बाद घटना स्थल का वीडियो भी सामने आया हैं. वीडियो में देखा अजा सकता है कि विमान क्रैश होकर खेत में गिरने के बाद विमान में आग लग गई है और धू-धू कर जल रहा है. वहीं विमान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण आ पहंचे और उन्होंने इसकी खबर तुरंत स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़े: Plane Crash in France: ले लावंडौ में एयर शो के दौरान सैन्य ट्रेनर जेट समुद्र में हुआ क्रैश होने से पायलट की मौत, वीडियो वायरल

शिवपुरी में विमान हादसा

हादसे के जांच के दिए गए आदेश

सूत्रों के मुताबिक, हादसा विमान के बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ है. विमान का तकनीकी खामी की वजह से नियंत्रण खोने का अनुमान है, लेकिन जांच पूरी होने तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, एयरफोर्स की टीम मामले की जांच में जूट गई हैं.  और जल्द ही इस दुर्घटना के कारणों का खुलासा होगा कि एयरफोर्स का लड़ाकू विमान कैसे क्रैश हुआ. फिलहाल मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).