यूपी के शामली मे मां ने डांटा, तो लड़की ने फांसी लगाकर की खुदखुशी
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बाबरी थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्रा ने खुद को फांसी लगाकर जिंदगी समाप्त कर ली. 19 वर्षीय लड़की ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही को लेकर डांटा था.
शामली, 7 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बाबरी थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्रा ने खुद को फांसी लगाकर जिंदगी समाप्त कर ली. 19 वर्षीय लड़की ने यह घातक कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही को लेकर डांटा था. 19 वर्षीय लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
बाबरी थाना के एसएचओ ने कहा, यह आत्महत्या का मामला है. मां ने कहा है कि उनकी बेटी की 12 अक्टूबर को 12 वीं ओपन बोर्ड की परीक्षा होने वाली थी. पढ़ाई में लापरवाही को लेकर उन्होंने लड़की को डांटा था. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : रावण के पुतले का सिर नहीं जल पाया, लिपिक निलंबित
उन्होंने आगे कहा, मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कहा है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Punjab Firing: पंजाब के तरनतारन में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या, लॉ कॉलेज के क्लासरूम में सहपाठी ने गोली मारने के बाद खुद भी की खुदकुशी; CCTV में VIDEO कैद
Etawah Shocker: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, नाबालिग बेटी के साथ हुए फरार
‘Hum Do, Hamare Do Darjan: मुरादाबाद में AIMIM के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान, दिया ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा; VIDEO वायरल
‘ठाकुर हूं... यहीं ठोक देंगे’: कानपुर में ग्राहक को धमकाने वाली HDFC बैंक कर्मचारी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर बड़ी कार्रवाई
\