देश

कश्मीर मुद्दे को लेकर चार सौ से अधिक पाकिस्तानी पत्रकार एलओसी पर करेंगे 'प्रतीकात्मक मार्च'

पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से करीब चार सौ से अधिक पत्रकार शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) की ओर 'प्रतीकात्मक मार्च' में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. यह मार्च एक क्षेत्रीय संस्था, सेंट्रल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (सीयूजे) द्वारा कश्मीर मुद्दे को लेकर आयोजित की गई है. रैली मुजफ्फराबाद से 58 किलोमीटर दूर चकोठी के लिए रवाना होगी.

कश्मीर मुद्दे को लेकर चार सौ से अधिक पाकिस्तानी पत्रकार एलओसी पर करेंगे 'प्रतीकात्मक मार्च'
भारतीय सेना (Photo Credit-ANI)

मुजफ्फराबाद : पाकिस्तान (Pakistan) के विभिन्न हिस्सों से करीब चार सौ से अधिक पत्रकार शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) की ओर 'प्रतीकात्मक मार्च' में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. यह मार्च एक क्षेत्रीय संस्था, सेंट्रल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (सीयूजे) द्वारा कश्मीर मुद्दे को लेकर आयोजित की गई है.

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था. रैली शनिवार सुबह मुजफ्फराबाद से 58 किलोमीटर दूर चकोठी के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़ें : Pok एक्टिविस्‍ट ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाक कर रहा आतंक का इस्तेमाल, बड़ी संख्‍या में घुसपैठ की फ‍िराक में आतंकी

सीयूजे के एक पदाधिकारी अब्दुल हकीम कश्मीरी ने कहा, "हमारी चिंताओं की वजह बस यह है कि हमें वहां से कुछ सूचना नहीं मिल रही है. उन्होंने सूचना के सभी स्रोतों को बंद कर दिए हैं." उन्होंने डॉन न्यूज को बताया, "इस परिस्थिति ने हमें विश्व समुदाय और विशेष रूप से मीडिया बिरादरी का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ करने को मजबूर किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).