Monsoon 2020 Forecast: मुंबई- ठाणे और आसपास के इलाकों में 22 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को मुंबई और ठाणे जिले में 22 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की. मौसम एजेंसी ने जानकारी दी है कि शहर और उपनगरों में रविवार को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

मुंबई: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को मुंबई (Mumbai) और ठाणे (Thane) जिले में 22 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की. मौसम एजेंसी ने जानकारी दी है कि शहर और उपनगरों में रविवार को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम की स्थिति के मद्देनजर, IMD ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है. मुंबई और ठाणे के कई क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को भारी वर्षा होने की उम्मीद है. येलो अलर्ट का मतलब है जागरूक रहें.

मुंबई के कई इलाकों, खासकर उपनगरों में शनिवार को भारी बारिश हुई, रिपोर्ट्स के अनुसार सांताक्रूज मौसम वेधशाला में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि कोलाबा में सुबह 8.30 से 5.30 बजे के बीच 2 मिमी बारिश दर्ज की गई. रविवार को मध्यम बारिश या गरज के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है. पश्चिमी क्षेत्र के मौसम विभाग के उप महानिदेशक के एस होसलिकर (KS Hosalikar) ने बताया कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 19 सितंबर से 22 सितंबर के बीच बारिश की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है.

अधिकारी ने कहा कि यह स्थिति रविवार तक बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के बनने की संभावना के कारण है. मौसम की स्थिति के मद्देनजर, निचले स्तर पर चलने वाली हवाओं के मजबूत होने की संभावना है. होसलीकर ने कहा कि आने वाले दिनों में दक्षिण कोंकण के अलग-थलग इलाकों, आंतरिक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तरी कोंकण के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट