देश

कांग्रेस नेता विजय मुलगुंड की बढ़ी मुश्किलें, शिवकुमार मामले में पूछताछ के लिए ED ने भेजा समन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमा से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पार्टी के एक अन्य नेता विजय मुलगुंड को पूछताछ के लिए समन किया

कांग्रेस नेता विजय मुलगुंड की बढ़ी मुश्किलें, शिवकुमार मामले में पूछताछ के लिए ED ने भेजा समन
डी के शिवकुमार व विजय मुलगुंड (Photo Creditds File & IANS)

नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमा (DK Shiivkumar) से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पार्टी के एक अन्य नेता विजय मुलगुंड (Vijay Mulgund) को पूछताछ के लिए समन किया. शिवकुमार को इस मामले में ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुका है. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने पूछताछ के लिए मुलगुंड को सम्मन किया है. ईडी को संदेह है कि मुलगुंड, जो कांग्रेस में सचिव के पद पर थे, वह शिवकुार के कालेधन को पार्टी कार्यालय पहुंचाने में सहायक थे. अधिकारी ने कहा कि मुलगुंड का बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत रिकॉर्ड किया जाएगा.

अधिकारी ने कहा कि वित्तीय जांच के तहत आगामी दिनों में कुछ और कांग्रेस नेताओं को सम्मन देने की तैयारी है. यह सम्मन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के तिहाड़ जेल में बुधवार सुबह शिवकुमार से मिलने के तुरंत बाद जारी किया गया है. यह भी पढ़े:  मनी लॉन्ड्रिंग केस: कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

मुलगुंड, कांग्रेस के तीसरे नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन के मामले में सम्मन किया है. इससे पहले एजेंसी ने कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर से मामले में गवाह के तौर पर पूछताछ की थी। एजेंसी ने शिवकुमार के भाई और कांग्रेस के लोकसभा सांसद डी.के.सुरेश से भी पूछताछ की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).