शिवसेना का PM मोदी पर हमला, कहा- केंद्र सरकार को साहस दिखाते हुए राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने राम मंदिर निर्माण पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को साहस दिखाना चाहिए और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए.शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘‘सामना’’ में एक आलेख में कहा है कि यदि मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की इजाजत देते हैं तो यह वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर देगा.’’गौरतलब है कि रामजन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है.
सामना के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा कि यह आशंका कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने पर दंगे हो जाएंगे, बेबुनियाद है.उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को कुछ साहस दिखाना चाहिए और एक अध्यादेश ला कर राम मंदिर का निर्माण शुरू करना चाहिए. यह भी पढ़े: शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- राम मंदिर बनाओ वरना लोकसभा चुनाव में हो जाएगा ‘राम नाम सत्य’
राउत ने दलील दी कि यहां तक कि ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में मस्जिदों को ढहाने के उदाहरण रहे हैं. इस सच्चाई को मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए. जिस दिन यह हो जाएगा, यह वोट बैंक की राजनीति को तगड़ा झटका होगा. यह भी पढ़े: बीजेपी और शिवसेना के बाद अब सपा ने भी ओढ़ा राम भक्ति का चोला, अखिलेश के मंत्री ने कहा- ‘मैं रामभक्त हूं, अगले 6 महीने में अयोध्या में बनेगा मंदिर
उन्होंने भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अयोध्या कार्ड खेल सकती है. राउत ने कहा, ‘‘स्वामी ने कहा है कि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है. मोदी सरकार नाकाम रही है लेकिन वे हिंदू कार्ड खेल कर चुनाव जीतेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

