Modi Govt Meeting On Deepfake: AI ने मोदी सरकार की टेंशन बढ़ाई, डीप फेक के बढ़ते मामलों पर जल्द होगी बैठक

आजकल AI डीप फेक चर्चा का विषय बना हुआ है, इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक परेशान हैं. उन्होंने इसे लेकर गहरी चिंता जताई है. मोदी सरकार जल्द ही डीप फेक के बढ़ते मामलों पर बैठक बुला सकती है.

Modi Govt Meeting On Deepfake Videos: आजकल AI डीप फेक चर्चा का विषय बना हुआ है, इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक परेशान हैं. उन्होंने इसे लेकर गहरी चिंता जताई है. मोदी सरकार जल्द ही डीप फेक के बढ़ते मामलों पर बैठक बुला सकती है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी का डीप फेक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें डांडिया खेलते हुए दिखाया गया था. शुक्रवार को डीपफेक पर बात करते हुए खुद पीएम मोदी ने इस वीडियो का जिक्र किया था. पीएम मोदी ने कहा कि ये बड़ा ही ऑरिजिनल लग रहा था, जबकि उन्होंने बचपन से लेकर अब तक कभी गरबा खेला ही नहीं.

डीप फेक की शिकार- रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल 

एक और मामले में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी इसकी शिकार हुई. रश्मिका मंदाना के बाद डीपफेक की अगली शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हुईं. 7 नवंबर को फिल्म टाइगर 3 का एक सीन अचानक से सुर्खियों में आ गया. इस सीन में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ बिकिनी पहने हुए एक महिला से लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं.अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी इस तकनीक के जाल में फंस गई. वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस को अश्लील तरीके से पेश किया गया है. डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है.

आसान भाषा में कहे तो इस तकनीक के जरिए वीडियो से छेड़छाड़ की जाती है. जैसे किसी शख्स के चेहरे पर दूसरे इंसान का चेहरा फिट करना, किसी और के धड़ पर किसी दूसरे शख्स का सिर लगा देना इत्यादि. हॉलीवुड फिल्मों में AI डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता था. कई बार शूटिंग के बीच में ही कुछ कलाकारों की मौत हो जाती या किसी के पास डेस्ट की कमी होती तो इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट