West Bengal Assembly Elections: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

पीएम मोदी (Photo credit: PTI)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पांचवें चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत करने का आग्रह किया. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आज पांचवें चरण के चुनाव के तहत हो रहे मतदान में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह करता हूं.

खासकर, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें.’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं. मैं इन क्षेत्रों के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें.’’ यह भी पढ़ें : Delhi में शुरू हुआ 56 घंटे का Weekend Lockdown, क्या कोरोना की घातक लहर पर लग पाएगा ब्रेक?

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. चुनाव के इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 342 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद करेंगे. इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी शनिवार को मतदान हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड