Prajwal Revanna Jail Security Breach: बेंगलुरु जेल में प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला मोबाइल; 80 से 90 पर्न वीडियो और ऐप्स बरामद, नई FIR दर्ज

बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास से एंड्रॉयड स्मार्टफोन, पेन ड्राइव और चार्जर बरामद हुआ है. जांच में फोन से 80 से 90 अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है. मामले में नई FIR दर्ज कर एक जेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

Prajwal Revann (Photo Credits: X/@sirajnoorani)

बेंगलुरु: बलात्कार के मामले में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल (Parappana Agrahara Central Prison) में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व जेडीएस (JDS) सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गए हैं.

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) द्वारा जेल में चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन, पेन ड्राइव और चार्जर बरामद किया गया है. जांच रिपोर्टों के अनुसार, जब्त किए गए मोबाइल फोन से 80 से 90Downloaded अश्लील (Pornographic) वीडियो और महिलाओं की तस्वीरें बरामद हुई हैं. यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna Passport Controversy: 'हमें 21 मई को अनुरोध मिला, हमने तुरंत कार्रवाई शरू कर दी', प्रज्वल रेवन्ना पासपोर्ट विवाद पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर- VIDEO

5 घंटे चली रेड में बरामद हुआ स्मार्टफोन और पेन ड्राइव

सीसीबी (CCB) की टीम ने हाई-प्रोफाइल कैदियों की बैरकों में करीब 4 से 5 घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान सिक्योरिटी सेक्शन 3 के कमरा नंबर 4 से एक रेडमी 5जी (Redmi 5G) स्मार्टफोन, एक पेन ड्राइव, चार्जर और एक पॉकेट नोटबुक बरामद हुई.

जांच अधिकारियों के मुताबिक, फोन की प्रारंभिक जांच में नेटफ्लिक्स (Netflix), वॉट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स इंस्टॉल पाए गए। ये सभी ऐप्स पासवर्ड से सुरक्षित (Password Protected) थे. फोन से 80-90 अश्लील वीडियो के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद इस डिवाइस को विस्तृत फोरेंसिक जांच (Forensic Examination) के लिए भेज दिया गया है.

नई FIR दर्ज, जेल के सहायक अधीक्षक निलंबित

अवैध रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जेल के भीतर पहुंचाने और इस्तेमाल करने के आरोप में परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में नई प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. इस एफआईआर में प्रज्वल रेवन्ना के साथ उनकी कोठरी में बंद एक अन्य विचारधीन कैदी प्रताप राय (Pratap Rai) को भी नामजद किया गया है.

हाई-सिक्योरिटी जेल में इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद प्रशासनिक गाज भी गिरी है:

प्रज्वल रेवन्ना की कानूनी स्थिति

हासन लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रहे प्रज्वल रेवन्ना को अगस्त 2025 में विशेष अदालत ने घरेलू सहायिका से बार-बार यौन शोषण, रेप, वॉयरिज्म (अश्लील वीडियो बनाना) और सबूत मिटाने का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई थी.

हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट ने उनकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने और अंतरिम जमानत देने की याचिका को खारिज कर दिया था. अब जेल के भीतर से मोबाइल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी ट्रीटमेंट (VIP Treatment) को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसकी गहन जांच जारी है.

Share Now