बिहार: हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा डीएसपी, बेकाबू भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा
जहां कैमूर के रामगढ ( Ramgad) में युवती की मौत पर हुए बवाल के दौरान भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और थाने तक को फूंक दिया. इन उपद्रवियों को जब पुलिसे स्टेशन के पुलिस वाले समझाने आए तो उनका भी पिटाई कर किया
पटना: बिहार (Bihar) से बेकाबू भीड़ द्वारा डीएसपी (DSP) के पिटाई करने को लेकर एक मामला सामने आया है. जहां कैमूर के रामगढ ( Ramgad) में युवती की मौत पर हुए बवाल के दौरान भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और थाने तक को फूंक दिया. इन उपद्रवियों को जब पुलिसे स्टेशन के पुलिस वाले समझाने आए तो उनका भी पिटाई कर किया. हद तब हो गई जब मोहनियां के डीएसपी इन्हें समझाने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें भी इन लोगों ने नहीं बक्सा और लाठी डंडों से पिटाई करके अधमरा कर दिया. जबकि इस दौरान वे इन लोगों से हाथ जोड़कर जान की भीख मांग रहे थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन फूंकने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अपने अंग रक्षक के साथ घटना स्थल पहुंचे हुए थे. वे चाहते थे मामला किसी तरह से शांत हो जाए. वे वहां पर उमड़ी भीड़ को समझा ही रहे थे कि बेकबू भीड़ उन पर हमला बोल दिया. इस बीच उनका अंक रक्षक भी जान बचाकर भाग गया. जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें मार- मार का अधमरा कर दिया. यह भी पढ़े: बिहार में महिला और उसके 3 बच्चों के फंदे पर झूलते शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. उनके बारे में मालूम पड़ा है कि भीड़ ने उनका इस कदर पिटाई किया है कि उनका एक हाथ फैक्चर हो गया है. वहीं उनके सिर और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2019 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

