Uttar Pradesh: लापता बच्चे का शव खेत से बरामद
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के दावनी गांव में बृहस्पतिवार को लापता हुए छह साल के एक बच्चे का शव पुलिस ने शुक्रवार को आलू के खेत से बरामद किया.
ललितपुर(उप्र), 30 जनवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर जिले के दावनी गांव में बृहस्पतिवार को लापता हुए छह साल के एक बच्चे का शव पुलिस ने शुक्रवार को आलू के खेत से बरामद किया. ललितपुर जिले के नगर पुलिस उपाधीक्षक (Co city) केशवनाथ ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जगत सिंह राजपूत का छह वर्षीय बेटा अंश अपने घर के सामने खेल रहा था, और अचानक गायब हो गया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आलू के खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ.
सीओ ने बताया कि बच्चे के चेहरे, नाक और सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया है और ऐसा लग रहा है कि बच्चे की हत्या कर शव छिपाया गया है. नाथ ने बताया कि इस सिलसिले में शनिवार सुबह बच्चे के पड़ोस में रहने वाले एक दंपति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में 10 शादी करने वाले व्यक्ति की संपत्ति विवाद में हत्या, केस दर्ज
उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता ने दंपति पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में लगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

