देश

उत्तर प्रदेश: कानपुर में 17 साल के नाबालिग ने महिला से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो, मामला दर्ज; आरोपी फरार

कानपुर में 17 साल के लड़के ने करीब 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पीड़िता के ससुराल वालों ने वीडियो देखने के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं महिला अब अपने माता-पिता के साथ रह रही है.

उत्तर प्रदेश: कानपुर में 17 साल के नाबालिग ने महिला से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो, मामला दर्ज; आरोपी फरार
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कानपुर/उत्तर प्रदेश, 4 नवंबर: कानपुर में 17 साल के लड़के ने करीब 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म (Sexsual Assult) किया, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पीड़िता के ससुराल वालों ने वीडियो देखने के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया है. सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा, "सदर पुलिस सर्कल की सीमा के एक इलाके में 17 वर्षीय लड़के ने 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसका एक वीडियो बनाया. उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया."

घटना 5 महीने पहले की है लेकिन तब महिला ने कुछ नहीं कहा. वीडियो वायरल होने के बाद जब उसे अपमानित किया गया और घर से बाहर निकाल दिया गया, तब उसने पुलिस से मदद मांगी. महिला ने 2 दिन पहले सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी. इसमें उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना 5 महीने पहले हुई थी और हाल ही में आरोपी ने घटना का वीडियो पोस्ट किया है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: 'आंटी' कहने पर महिला ने बीच सड़क पर की लड़की की पिटाई, थाने पहुंचा मामला

सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं महिला अब अपने माता-पिता के साथ रह रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).