देश

West Bengal Shocker: हावड़ा के अस्पताल में नाबालिग मरीज से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक तकनीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

West Bengal Shocker: हावड़ा के अस्पताल में नाबालिग मरीज से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

West Bengal Shocker: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक तकनीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की है. अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए लाया गया था. जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की. लेबोरेटरी से बाहर आने के बाद, उसने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया.

मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. अस्पताल अधिकारियों ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस अपनी जांच कर रही है, वहीं अस्पताल की आंतरिक शिकायत समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की जांच करने के अलावा, आंतरिक समिति अस्पताल प्रणाली के भीतर सुरक्षा व्यवस्था में मौजूदा खामियों की भी जांच कर रही है, जिसके चलते छेड़छाड़ की घटना हुई. यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने पहुंचा ‘स्पाइडर मैन’, लोगों ने कहा, ”सिलेक्शन के बाद इससे पेट्रोलिंग कराओ…”

यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी. अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले महीने अस्पताल परिसर में ही एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस त्रासदी के निशान अभी भी ताजा हैं, लेकिन हावड़ा जनरल अस्पताल में हुई घटना ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).