देश

Uttar Pradesh: यूपी के मेरठ में नाबालिग लड़की का सिर कटा शव मिला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में एक नाबालिक लड़की का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया है. किशोरी का शव मेरठ छावनी क्षेत्र में डोगरा मंदिर के पास नाले मे मिला.

Uttar Pradesh: यूपी के मेरठ में नाबालिग लड़की का सिर कटा शव मिला
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

मेरठ, 6 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में एक नाबालिक लड़की का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया है. किशोरी का शव मेरठ छावनी क्षेत्र में डोगरा मंदिर के पास नाले मे मिला. माना जा रहा है कि किशोरी की उम्र 14 से 16 के असपास थी. मंगलवार शाम उसके शव को नाले से आवारा कुत्ते खींचने लगे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रकांत मीणा ने कहा कि शव लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ छावनी क्षेत्र मे डोगरा मंदिर के पास नाले में पाया गया है.

उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया. उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है." यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में स्वावलंबी होते ‘गौठान’ बने रोजगार के केंद्र

उन्होंने कहा कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. अधिकारी ने कहा, "जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).