देश

पॉर्न देखकर 4 नाबलिकों ने किया 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

देश में मासूमों से दरिंदगी का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी एक चौकानेवाला मामला सामने आया है यहां 6 से 12 साल की उम्र वाले चार बच्चों ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. बताया जा रहा है सभी बच्चों ने यह घिनौना काम पॉर्न विडियो से सीखकर किया है.

पॉर्न देखकर 4 नाबलिकों ने किया 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

लखनऊ: देश में मासूमों से दरिंदगी का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी एक चौकानेवाला मामला सामने आया है यहां 6 से 12 साल की उम्र वाले चार बच्चों ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. बताया जा रहा है सभी बच्चों ने यह घिनौना काम पॉर्न विडियो से सीखकर किया है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना 30 जून की है लेकिन पुलिस में बच्ची के पिता ने केस 2 जुलाई को दर्ज करवाया. दरअसल शनिवार को बच्ची बदहवास हालत में एक खेत में पड़ी मिली थी और जब होश में आई तो उसने अपने साथ हुई सारी घटना बताई.

स्थानीय पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपी बच्चों को पकड़ लिया है. जिसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

थाना प्रभारी के मुताबिक एक आरोपी 12 वर्ष का है जबकि अन्य तीन की उम्र छह से 10 साल के बीच है. खबरों की मानें तो सभी आरोपी बच्चों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक सभी बच्चे मोबाइल में पॉर्न विडियो देखते थे. उसी से उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई. घटना के पहले भी सभी ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखी और वैसी ही हरकत बच्ची के साथ भी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2018 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).