Weather Update: पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंड से मिली राहत
पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापामान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
चंडीगढ़, 19 जनवरी : पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) के कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापामान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.
वहीं पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी तापमान क्रमश: सात डिग्री सेल्सियस, 7.4 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है. अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें :Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, जम्मू-कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी; मौसम विभाग ने बारिश का लगाया अनुमान
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में अंबाला, रोहतक, करनाल, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.1 डिग्री सेल्सियस, 7.1 डिग्री सेल्सियस, 8.1 डिग्री सेल्सियस, 7.7 डिग्री सेल्सियस और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया .
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

