जामनगर पहुंचे META CEO मार्क जुकरबर्ग, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में होंगे शामिल

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए जामनगर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

 गुजरात: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए जामनगर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

 प्री-वेडिंग समारोह तीन दिन का है-

1 मार्च को शाम 5.30 बजे कंजर्वेटरी में शानदार कॉकटेल का आयोजन किया गया है। इसको खास नाम दिया गया है, 'एवरलैंड में एक शाम'. यहां म्यूजिक, डांस, विजुअल आर्ट और कई सरप्राइज का आयोजन रखा गया है.

2 मार्च को 11.30 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक एक दूसरा कार्यक्रम आयोजित है. इसका नाम 'जंगल की सैर (अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड)' रखा गया है.  2 मार्च की शाम को ही मेले का आयोजन भी है, जहां नाच-गाना भी आयोजित किया जाएगा.

3 मार्च को दिन में 11 बजे से 2 बजे तक लंच का आयोजन है. ये हरियासी के बीच रखा गया है, जहां गेस्ट वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसका आयोजन गजवन में किया गया है.

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं. राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं. अनंत और राधिका बचपन के दोस्त रहे हैं. उन्होंने दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की थी. उनका गोल धना समारोह 19 जनवरी, 2023 को हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड