देश

हिमाचल में गर्मी का सितम, ऊना में सबसे ज्यादा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान

बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद हमीरपुर (40.3 डिग्री), कांगड़ा (39.6 डिग्री), सुंदरनगर (39.7 डिग्री) और मंडी में 36.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल में गर्मी का सितम, ऊना में सबसे ज्यादा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान
भीषण गर्मी से बेहाल लोग (Photo Credits: PTI)

शिमला. हिमाचल प्रदेश में अलग - अलग जगहों पर बारिश के बावजूद राज्य में बुधवार को तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग केंद्र (शिमला) के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मंगलवार शाम से चंबा में 13 मिलीमीटर जबकि कल्पा में 0.4 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि हिमाचल में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान केलॉन्ग में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद हमीरपुर (40.3 डिग्री), कांगड़ा (39.6 डिग्री), सुंदरनगर (39.7 डिग्री) और मंडी में 36.2 डिग्री डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि शिमला में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2019 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).