Uttar Pradesh: शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, साजिशकर्ता महिला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरदौली में कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मामले में साजिशकर्ता एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.
नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा (Alok Mishra) ने सोमवार को कहा, "घटना रविवार दोपर की बताई जा रही है. हरदौली की कांशीराम कॉलोनी में पिता के घर रह रही एक 22 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को पड़ोस की महिला ने किसी बहाने से अपने आवास में ले गई."
उन्होंने कहा, "महिला के घर तीन अज्ञात युवकों ने युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया." पीड़िता के हवाले से उन्होंने कहा कि युवती के विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया. बाद में आरोपी उसे घायल अवस्था में साजिशकर्ता महिला के दरवाजे में फेंककर फरार हो गए.
पीड़िता के परिजनों ने शनिवार शाम पुलिस को सूचना दी. युवती को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीओ ने कहा, "इस संबंध में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही साजिश रचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है." उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी फरार हैं और जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

