प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली यूरोपीय सांसदों की टीम, 370 खत्म होने के बाद पहली बार कोई विदेशी दल मंगलवार को जाएगा कश्मीर

जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 ( Article 370) हटाए जाने के बाद यूरोपियन यूनियन के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ( The European Union Delegation) वहां का दौरा कर सकती है. यूरोपियन यूनियन के सांसदों का यह प्रतिनिधिमंडल दौरे में यह जान सकती है कि जम्मू-कश्मीर की हालात कैसे हैं? इस सिलसिले में 28 सांसदों के इस डेलिगेशन टीम ने पीएम मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) से मुलाकात की. खबरों के मुताबिक मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में यूरोपियन संसद का प्रतिनिधिमंडल भी दौरा करेगा. अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यह किसी भी डेलिगेशन टीम का पहला दौरा होगा.

यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात ( फोटो क्रेडिट- ANI )

जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 ( Article 370) हटाए जाने के बाद यूरोपियन यूनियन के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ( The European Union Delegation) वहां का दौरा कर सकती है. यूरोपियन यूनियन के सांसदों का यह प्रतिनिधिमंडल दौरे में यह जान सकती है कि जम्मू-कश्मीर की हालात कैसे हैं? इस सिलसिले में 28 सांसदों के इस डेलिगेशन टीम ने पीएम मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) से मुलाकात की. खबरों के मुताबिक मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में यूरोपियन संसद का प्रतिनिधिमंडल भी दौरा करेगा. अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यह किसी भी डेलिगेशन टीम का पहला दौरा होगा.

बता दें कि इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा गया कि, भारत के कल्चर के प्रति यूरोपीय सांसदों की रूचि काफी खुशी का विषय है. भारत के कई हिस्से समेत जम्मू-कश्मीर का यह दौरा सफल होगा. विकास और कल्चर बेहतर तरीके से जानने और समझने का मौका मिलेगा. बता दें कि इस डेलिगेशन टीम में कुल 28 सदस्य होंगे. इससे पहले यूरोपीय संसद द्वारा कहा गया है कि पाकिस्तान एक संदिग्ध देश है और कश्मीर द्विपक्षीय मामला है.

फिलहाल कश्मीर में अब हालात सामन्य हो रहे हैं. कई जगहों पर पोस्टपेड मोबाइल सेवा पुन: बहाल किया गया था. वहीं अभी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर इंटरनेट सेवा बंद है. पाकिस्तान दुनियाभर में भारत को बदनाम करने की साजिश रच चूका है. लेकिन उसके मंसूबों पर हर बार पानी फिरता गया. इस दौरान पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने भारत को युद्ध की धमकी तक दे डाली. इतना ही नहीं उन्होंने परमाणु हमला तक करने की बात कही है. जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में और भी तानानी आ गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट