History of May 15: रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को मैकडॉनल्ड्स की शुरूआत की थी
मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप का नाम सुनकर फास्ट फूड के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाना लाजिमी है. दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स की शुरूआत 15 मई को ही हुई थी.
नयी दिल्ली, 15 मई: मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप का नाम सुनकर फास्ट फूड के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाना लाजिमी है. दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स की शुरूआत 15 मई को ही हुई थी. यह भी पढ़ें: History of May 14: जब भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर लगाया प्रतिबंध
रिचर्ड और नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था. आज वही छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है. 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं.
देश दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहरम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी.
1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म.
1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म.
1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म.
1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया.
1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया.
1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था.
1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया.
1993 : भारत के ‘प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ’ फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा का निधन.
1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं.
1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया.
2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया.
2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा.
2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया.
2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं.
2010 : भारत के 11वें उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

