मथुरा की अदालत ने लखनऊ जेल में बंद पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के लिए पेशी वारंट जारी किया
मथुरा की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जगहों पर सिलसिलेवार बम विस्फोट की कथित साजिश करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तारी के बाद से लखनऊ जेल में बंद पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के लिए बृहस्पतिवार को पेशी वारंट जारी किया.
मथुरा (उत्तर प्रदेश), 5 मार्च: मथुरा की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जगहों पर सिलसिलेवार बम विस्फोट की कथित साजिश करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तारी के बाद से लखनऊ जेल में बंद पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के लिए बृहस्पतिवार को पेशी वारंट जारी किया.
सरकारी वकील शिवराम सिंह ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पांडे ने केरल निवासी पीएफआई कार्यकर्ताओं अनशाद बदरुद्दीन और फिरोज खान के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया. उन्होंने दोनों को आठ मार्च को उनकी अदालत में पेश करने को कहा.
सिंह ने बताया कि अदालत ने उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की अर्जी पर दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया.
संबंधित खबरें
Hyderabad: शराब के नशे में धुत छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार (Watch Video)
मुश्किल वक्त में साथ खड़े मासूमों पर राजपाल यादव का प्यार: 'गुल्लक' भेजने वाले बच्चों से करेंगे मुलाकात, बोले- 'सब मेरे अपने बच्चे हैं'
Thane Sex Racket: ग्लैमर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, वेब सीरीज में काम करने वाली अभिनेत्री दलाली के आरोप में गिरफ्तार
Odisha Horror: ओडिशा में शिक्षा जगत शर्मसार, कक्षा 7वीं की छात्रा से एक साल से रेप, 5 शिक्षक सहित एक चपरासी गिरफ्तार
\