Woman Reaches Pakistan To Meet FB Friend: राजस्थान की दो बच्चों की शादीशुदा मां फेसबुक दोस्त से मिलने पहुंची पाकिस्तान

ऐसे समय में जब पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्यार से मिलने के लिए सीमाओं और बाधाओं को पार करने के लिए खबरों में हैं, राजस्थान की दो बच्चों की शादीशुदा मां अंजू राफेल भी अपने फेसबुक दोस्त से मिलने के लिए सीमा पार कर गई हैं.

Woman Reaches Pakistan To Meet FB Friend (Photo Credit: IANS)

जयपुर, 24 जुलाई: ऐसे समय में जब पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्यार से मिलने के लिए सीमाओं और बाधाओं को पार करने के लिए खबरों में हैं, राजस्थान की दो बच्चों की शादीशुदा मां अंजू राफेल भी अपने फेसबुक दोस्त से मिलने के लिए सीमा पार कर गई हैं. यह भी पढ़ें: Heart Attack Kills College Student Tamil Nadu: मदुरै में रक्तदान जागरूकता मैराथन में दौड़ने के बाद 20 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत

भिवाड़ी की रहने वाली अंजू एक वाहन कंपनी में काम करती हैं, जबकि उनके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. अंजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर पुष्टि की थी कि वह नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची है, जिससे उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. इस बीच, अंजू के बच्चों ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी मां कहां हैं. वे फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहे हैं.

अंजू के पति ने बताया कि उनकी शादी 2007 में हुई थी और अंजू मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं. उन्‍होंने कहा, "मेरी पत्नी 20 जुलाई को कहीं गई थी। मैंने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. दो दिन बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए फोन किया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए लाहौर में है और तीन-चार दिनों में वापस आ जाएगी."

अंजू ने साल 2020 में अपना पासपोर्ट बनवाया था. उसने अपने पति को बताया कि वह जयपुर जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है, क्योंकि पाकिस्तान उच्चायोग ने मामले के संबंध में जानकारी मांगी है. जयपुर, 24 जुलाई (आईएएनएस). ऐसे समय में जब पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्यार से मिलने के लिए सीमाओं और बाधाओं को पार करने के लिए खबरों में हैं, राजस्थान की दो बच्चों की शादीशुदा मां अंजू राफेल भी अपने फेसबुक दोस्त से मिलने के लिए सीमा पार कर गई हैं.

भिवाड़ी की रहने वाली अंजू एक वाहन कंपनी में काम करती हैं, जबकि उनके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. अंजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर पुष्टि की थी कि वह नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची है, जिससे उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी.

इस बीच, अंजू के बच्चों ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी मां कहां हैं। वे फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहे हैं. अंजू के पति ने बताया कि उनकी शादी 2007 में हुई थी और अंजू मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं.

उन्‍होंने कहा, "मेरी पत्नी 20 जुलाई को कहीं गई थी. मैंने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. दो दिन बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए फोन किया और कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए लाहौर में है और तीन-चार दिनों में वापस आ जाएगी."

अंजू ने साल 2020 में अपना पासपोर्ट बनवाया था. उसने अपने पति को बताया कि वह जयपुर जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है, क्योंकि पाकिस्तान उच्चायोग ने मामले के संबंध में जानकारी मांगी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट