उत्तर प्रदेश: तमंचा दिखाकर विवाहिता से बलात्कार, बताने पर जान से मारने की धमकी दी
उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में घर पर अकेली 26 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी ने बंदूक का डर दिखाकर कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में घर पर अकेली 26 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी ने बंदूक का डर दिखाकर कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी. क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कैराना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जनधेरी गांव में हुई.
उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार उसकी अनुपस्थिति में पड़ोसी गौरव कुमार (27) घर में घुस आया और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि कुमार ने महिला को इस बारे में किसी से भी कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. बाद में उसने घटना के बारे में पति को बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

