Maratha Quota Protestors Lathi-Charge Row: जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज मामले में डिप्टी सीएम फड़नवीस ने जताया अफ़सोस, सरकार की तरफ से मांगी माफ़ी
एक सितंबर को जालना में मराठा आरक्षण समर्थक आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पीड़ितों से माफी मांगी
Maratha Quota Protestors Lathi-Charge Row: एक सितंबर को जालना में मराठा आरक्षण समर्थक आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पीड़ितों से माफी मांगी. देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर पुलिस की कार्रवाई बेहद गलत थी. इसमें कई लोग घायल हुए, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। मैं इसके लिए उनसे माफी मांगता हूं.
कुछ भाजपा नेताओं सहित विभिन्न हलकों से आलोचना झेल रहे फडणवीस ने मराठा आंदोलन का राजनीतिकरण करने के प्रयासों और जालना के अंतरवली-सरती गांव में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. यह भी पढ़े: Maratha Quota Agitation: महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन के दौरान हिंसा, ST बस सेवाएं निलंबित, जालना पहुंचे विपक्षी नेता
फडणवीस ने मराठा आरक्षण मुद्दे को हल नहीं करने को लेकर विभिन्न सरकारों के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी हमला किया और उन्हें दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय विपक्ष की कहानियों से गुमराह नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

