Mann Ki Baat Live Streaming: आज पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को कब, कहां और कैसे देखें और सुनें?

137वें एपिसोड से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से MyGov पोर्टल, टोल-फ्री नंबर और मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से अपने सुझाव और विचार साझा करने की अपील की थी. इनमें से कुछ चुनिंदा संदेशों को कार्यक्रम के दौरान शामिल किया जा सकता है.

Mann Ki Baat Live Streaming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 अगस्त 2026 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे प्रसारित होगा. देशभर के लोग इसे रेडियो, टीवी और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख और सुन सकेंगे. Mann Ki Baat on July 26, 2026 Live Streaming: पीएम मोदी मन की बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को कर रहे हैं संबोधित, यहां सुने संबोधन लाइव

कब प्रसारित होगा 'मन की बात'?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 137वां 'मन की बात' कार्यक्रम 30 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे प्रसारित किया जाएगा.

कहां देखें और सुनें 'मन की बात' लाइव?

देशभर के लोग प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर देख और सुन सकते हैं.

टीवी पर लाइव प्रसारण:

दूरदर्शन (Doordarshan)

रेडियो पर प्रसारण:

आकाशवाणी (All India Radio)

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग:

AIR News की वेबसाइट

Newsonair मोबाइल ऐप

AIR News का YouTube चैनल

DD News का YouTube चैनल

PMO का YouTube चैनल

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) का YouTube चैनल

 

 

30 अगस्त, 2026 को 'मन की बात' की लाइव स्ट्रीमिंग

क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा प्रसारण

हिंदी में कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद आकाशवाणी देशभर की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी 'मन की बात' का प्रसारण करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे अपनी भाषा में सुन सकें.

लोगों से मांगे गए थे सुझाव

137वें एपिसोड से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से MyGov पोर्टल, टोल-फ्री नंबर और मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से अपने सुझाव और विचार साझा करने की अपील की थी. इनमें से कुछ चुनिंदा संदेशों को कार्यक्रम के दौरान शामिल किया जा सकता है.

Share Now