Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी के बाद लगाया गया कर्फ्यू, बुलाई गई सेना

मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंफाल में कई जगहों पर आगजनी की खबरों के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है.

Manipur Violence | Photo: ANI

इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंफाल में कई जगहों पर आगजनी की खबरों के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है. इंफाल के चेकोन इलाके से आगजनी की खबरें आने के बाद मणिपुर सरकार ने सोमवार को राज्य की राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया.

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय बाजार में जगह को लेकर मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़प के बाद सेना और अर्धसैनिक बलों को इलाके में भेजा गया है.

देखें Video :

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में स्थित एक स्थानीय बाजार में जगह को लेकर मैतई और कुकी समुदाय के बीच मारपीट हो गई, देखते ही देखते दो समुदायों के बीच संघर्ष का रूप ले लिया. इसके बाद कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई.

बता दें कि मणिपुर में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाया है. मणिपुर में पिछले 19 दिनों से इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहने के कारण राज्य के लोग ‘ऑनलाइन’ माध्यम से पैसे नहीं भेज पा रहे हैं और ना ही अन्य आवश्यक डिजिटल मंच का उपयोग कर पा रहे हैं.

राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद, अफवाहों और गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए तीन हफ्ते पहले इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. हिंसा शुरू होने के बाद से मेइती और कुकी समुदायों के बीच हुई झड़पों में 70 से अधिक लोगों की जान चली गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड