मणिपुर के ADGP कानून व्यवस्था अरविंद कुमार ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मणिपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (लॉ ऐंड ऑर्डर) अरविंद कुमार (Arvind Kumar) अपनी खुद की सर्विस बन्दूक से गोली मार ली है. उन्होंने गोली इंफाल के 2 मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में अपने आधिकारिक क्वार्टर में मारी है.
- Read in
- English
मणिपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (लॉ ऐंड ऑर्डर) अरविंद कुमार (Arvind Kumar) अपनी खुद की सर्विस बन्दूक से गोली मार ली है. उन्होंने गोली इंफाल के 2 मणिपुर राइफल्स कॉम्प्लेक्स में अपने आधिकारिक क्वार्टर में मारी है. गोली की आवाज सुनने के बाद उनके स्टॉफ के लोगों ने आनन- फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया. खबरों की माने तो गोली लगने के बाद वे बेहोश हो गए थे.उन्हें शरीर से खून बह रहा था. उनके शरीर से निकलने वाला खून उनके क्वार्टर में फैला हुआ था.
उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी है. इसके बारे में भी तक पता नहीं चल सका है. वहीं उनके बारे में आगे कि और जानकारी का इंतजार है. यह भी पढ़े: फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की खुदकुशी, साल 2020 में होने वाले थे रिटायर
Manipur: ADGP (Law and Order) Arvind Kumar allegedly shot himself with his service gun at his official quarter at 2nd Manipur Rifles Complex in Imphal. He has been taken to a hospital. More details awaited.
— ANI (@ANI) July 18, 2020
वहीं इतने बड़े अधिकारी के इस प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद जिले के आला अधिकारी घटना स्थल पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

