UP: सीतापुर में खौफनाक वारदात! मां को गोली मारी, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 हत्याओं के बाद शख्स ने खुद को मारी गोली

युवक ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पलहापुर गांव की है.

Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग सिंह नामक एक युवक ने अपनी माँ, पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पलहापुर गाँव की है.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी माँ सावित्री देवी (62) को गोली मारी और फिर पत्नी प्रियंका सिंह (40) की हत्या हथौड़े से की. इसके बाद उसने अपने तीन मासूम बच्चों अश्वी (12), अनुराग (08) और अर्ना (04) को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद, आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनुराग सिंह नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गाँव में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना पर सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जाँच कर रही है और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है और लोग सदमे में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड