देश

दिल्ली में शख्स ने पत्नी, किशोर बेटे की हत्या की

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान कंचन अरोड़ा (35) और उनके 15 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. आरोपी कंचन का पति सचिन अरोड़ा फरार है.

दिल्ली में शख्स ने पत्नी, किशोर बेटे की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 16 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान कंचन अरोड़ा (35) और उनके 15 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. आरोपी कंचन का पति सचिन अरोड़ा फरार है.

एक अधिकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3.40 बजे दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक महिला और उसकी हत्या को लेकर पीसीआर कॉल आई. अधिकारी ने कहा, "सचिन अरोड़ा की मां ने फोन किया था." पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें गीता कॉलोनी स्थित घर की दूसरी मंजिल पर दो शव मिले. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | हंसखली दुष्कर्म मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई

डीसीपी शधारा, आर सथियासुंदरम ने कहा, "प्रथम ²ष्टया ऐसा लग रहा है कि मां और बेटे की हत्या संभवत: गला दबाकर की गई थी." पता चला है कि आरोपी मौके से फरार हो गया और एक फैमिली ग्रुप पर वाट्सएप मैसेज के जरिए अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).