उत्तर प्रदेश में पत्नी के माँ नहीं बनने पर पति ने उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक क्रूर पति ने मां न बन पाने पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित कमौनी गांव निवासी जनवेद की शादी 22 साल पहले अजीतमल के सेरानपुट्टा गांव की गुड्डी (44) से हुई थी.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक क्रूर पति ने मां न बन पाने पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित कमौनी गांव निवासी जनवेद की शादी 22 साल पहले अजीतमल के सेरानपुट्टा गांव की गुड्डी (44) से हुई थी. विवाह के दो दशक से ज्यादा वक्त गुजर जाने पर भी गुड्डी मां नहीं बन सकी थी. इससे उसका पति उससे खफा रहने लगा था. वहीं ससुराल वाले भी उसे ताना देकर प्रताड़ित करने लगे थे. गुरुवार देर शाम इसी बात को लेकर गुड्डी और जनवेद में झगड़ा हुआ.
कहासुनी से झल्लाए जनदेव ने कुल्हाड़ी उठाकर गुड्डी के सिर और गर्दन पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया. उसकी चीखें सुनकर पड़ोस में काम कर रहे राजमिस्त्री मनोज और विक्की उसे बचाने आए, लेकिन जनवेद ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पीछे हट गए. बताते हैं कि इसके बाद जनवेद शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहा था, पर इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस के गांव आने पर जनवेद बीहड़ किनारे झाड़ियों में शव फेंककर भाग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वहीं गुड्डी के भाई शिव सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जनवेद को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

