Lucknow : छत से कूदा शख्स, बचाने की कोशिश में पत्नी की मौत

कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चों की मदद की गुहार सुनी और मौके पर पहुंच गए. वे दंपति को अस्पताल ले गए जहां रोली को मृत घोषित कर दिया गया और संदीप को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

एक व्यक्ति ने अपने आवास की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बचाने के लिए उसके पीछे भागी उसकी पत्नी की छत से गिरकर मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र राजेश श्रीवास्तव (Rajesh Shrivastava) ने बताया कि गणेशगंज निवासी 30 वर्षीय संदीप रात करीब नौ बजे नशे की हालत में घर लौटा और इस मुद्दे पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रोली से लड़ पड़े.

श्रीवास्तव ने कहा, बाद में वह छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उसे छत से कूदता देख रोली उसे पकड़ने और गिरने से बचाने के लिए उसके पीछे दौड़ी. तब संदीप को गंभीर चोटें आईं, जबकि रोली ने दम तोड़ दिया.

कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चों की मदद की गुहार सुनी और मौके पर पहुंच गए. वे दंपति को अस्पताल ले गए जहां रोली को मृत घोषित कर दिया गया और संदीप को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि दंपति का आए दिन इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। संदीप एक छोटी गाड़ी का मालिक था और खाने-पीने का सामान बेचा करता था.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल