देश

उत्तर प्रदेश में पत्नी, बेटी की हत्या करने के बाद शख्स ने की खुदकुशी

यूपी के हरदोई जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक सरार्फा कारोबारी ने अपनी बेटी और पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली.

उत्तर प्रदेश में पत्नी, बेटी की हत्या करने के बाद शख्स ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हरदोई, 21 नवंबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक सरार्फा कारोबारी ने अपनी बेटी और पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. दिल्ली से अपहरण की गई नाबालिग लड़की उत्तराखंड के रुद्रपुर से बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सराफा व्यापारी अनूप शर्मा ने सबसे पहले अपनी 4 वर्षीय बेटी बिट्टो और 30 वर्षीय पत्नी दीपा शर्मा की गला रेत कर हत्या की. इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के समय अनूप के पिता सुधीश शर्मा अपनी पत्नी के साथ कन्नौज में एक रिश्तेदार के यहां गए थे.

शनिवार की शाम जब माता-पिता घर लौटे तो अपनी पोती और बहू का खून से लथपथ और बेटे का शव पंखे से लटका देख दंग रह गए. पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में घटना के पीछे घरेलू कलह को कारण बताया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).