देश

दिल्ली: पांच सितारा होटल के बाहर BSP नेता के बेटे ने दिखाई बंदूक की धौंस, वीडियो हुआ वायरल

इस घटना के दौरान होटल का स्टाफ वहीं मौजूद था. उसी दौरान कुछ लोगों ने उस शख्स को समझा के कार के अंदर बिठाया और जाने के लिए कहा

दिल्ली: पांच सितारा होटल के बाहर BSP नेता के बेटे ने दिखाई बंदूक की धौंस, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ( Photo Credit: twitter )

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में सोमवार रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि इस शख्स को किसी का खौफ नहीं है और सरेआम वो कानून- व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है. यह शख्स बेखौफ होकर बंदूक लहराता हुआ नजर रहा है.

वहीं इस घटना का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. गुलाबी रंग का पैंट पहने हुए यह शख्स होटल के गेट के बाहर ही एक दूसरे कपल को धमका रहा है. वायरल वीडियो में बंदूकधारी शख्स से साथ एक लड़की भी है, जो वहां मौजूद कपल को लगातार गालियां दे रही हैं. वहीं इस शख्स की पहचान बीएसपी के पूर्व पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे के रूप में हुई है

इस घटना के दौरान होटल का स्टाफ वहीं मौजूद था. उसी दौरान कुछ लोगों ने उस आशीष पांडे को समझा के कार के अंदर बिठाया और जाने के लिए कहा. लेकिन इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली: MNC कंपनी में काम करने वाली महिला सहकर्मी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

हयात रीजेंसी होटल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने 15 अक्टूबर को इस संबंध में शिकायत की थी. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि राकेश पांडे अकबरपुर से सांसद थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).