देश

Fake FB Account Sex Message: शादी से पहले महिला से करता था प्यार, उसी की नाबालिग बेटी का फेक प्रोफाइल बनाकर कर दी सेक्स की मांग

गोआ की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने एक नाबालिग लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी मां से यौन संबंध बनाने की मांग की.

Fake FB Account Sex Message: शादी से पहले महिला से करता था प्यार, उसी की नाबालिग बेटी का फेक प्रोफाइल बनाकर कर दी सेक्स की मांग
प्रतीकात्मक तस्वीर

पणजी, 28 दिसंबर : गोआ की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने एक नाबालिग लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी मां से यौन संबंध बनाने की मांग की. पुलिस ने बताया कि, राजू (बदला हुआ नाम) ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई और उसकी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मैसेज किया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस ने कहा, "जांच करने पर पाया गया कि मैसेज उत्तरी गोवा के सिद्धनाथ कैसुकर के पास से भेजा गया. यह पता चला कि परिवादी की पत्नी की शादी से पहले आरोपी व्यक्ति उससे बहुत प्यार करता था. उसने उसे शादी के लिए प्रपोज भी किया था जिसे उसने ठुकरा दिया था." यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: हत्या के आरोप में 9 साल से फरार आरोपी पकड़ा गया

पुलिस ने आगे कहा है, "शादी के छह साल बाद लंबे समय से अधूरे प्यार से प्रेरित होकर आरोपी ने बेटी की फर्जी प्रोफाइल बनाई और यौन संबंध की मांग कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया." आईटी अधिनियम की धारा 66सी और आईपीसी की 354ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).