Manipur Video: मणिपुर में महिलाओं को नग्न परेड करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर देशभर में हंगामा

हिंसाग्रस्त मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के मामले में मुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मणिपुर पुलिस ने बताया, 'हमने वायरल वीडियो मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.'

Protest in Manipur | Photo: ANI

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर (Manipur) में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मणिपुर पुलिस ने बताया, 'हमने वायरल वीडियो मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. विवरण शीघ्र ही साझा किया जाएगा.' दरअसल, सोशल मीडिया पर 4 मई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो महिलाओं को कुछ लोगों द्वारा निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया जा रहा है. इस घटना की देशभर में निंदा हो रही है. वीडियो को लेकर देशभर में गुस्सा है वहीं मामले में सियासत भी सुलग चुकी है.  मणिपुर में भारत की अवधारणा पर हमला, 'इंडिया' चुप नहीं बैठेगा: राहुल गांधी .

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है. देशभर में उठे बवाल के बाद मणिपुर में महिलाओं की नग्न परेड कराने के मामले में मुख्य आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह वीडियो उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर करने के लिए गुरुवार को इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) द्वारा घोषित एक नियोजित विरोध मार्च की पूर्व संध्या पर प्रसारित हो रहा था.

वीडियो सामने आने के बाद से केंद्र से लेकर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की ओर से इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं. मणिपुर पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि ये महिलाएं बीती चार मई को मणिपुर के थोबल जिले में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं. मणिपुर पुलिस ने बताया, ''ये घटना चार मई की है. मामले में अपहरण, गैंगरेप और हत्या का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड