TMC Mahua Moitra: स्पीकर केवल भाजपा सांसदों को लोकसभा में बोलने की अनुमति देते हैं

उन्होंने ट्विटर पर कहा, पिछले 3 दिनों में स्पीकर ने केवल बीजेपी के मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी है और फिर संसद को स्थगित कर दिया, एक भी विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दी गई.

नई दिल्ली, 16 मार्च: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केवल भाजपा (BJP) सांसदों को सदन में बोलने की अनुमति देते हैं और फिर सदन को स्थगित कर देते हैं. वो विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं देते. उन्होंने ट्विटर पर कहा, पिछले 3 दिनों में स्पीकर ने केवल बीजेपी के मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी है और फिर संसद को स्थगित कर दिया, एक भी विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दी गई. यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर अपनी पार्टी की सरकार को घेरा

लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसका नेतृत्व स्पीकर कर रहे हैं. मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाने को तैयार हूं. इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी संसद को सुचारू रूप से नहीं चलने दे रही, उसे वहां अडानी का मुद्दा उठने का डर है. खेड़ा ने कहा, जब भी कांग्रेस अडानी का मुद्दा उठाती है, और जेपीसी जांच की मांग करती है, वो ध्यान भटकाने के लिए संसद नहीं चलने देते। भाजपा डरी हुई है कि कोई भी गौतम अडानी का नाम संसद में उठा देगा. अडानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष संसद में विरोध कर रहा है, हालांकि सत्ता पक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर माफी मांगने की मांग कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mamata Banerjee Dance Video: श्रीरामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने किया पारंपरिक नृत्य, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट