Maharashtra SIR Deadline: महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया की अंतिम तिथि नजदीक, 8 अगस्त तक पूरा करें सत्यापन

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय सीमा समाप्त होने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार 8 अगस्त 2026 तक फॉर्म जमा और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है.

(Photo Credits File0

Maharashtra SIR Deadline: महाराष्ट्र में मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान का अंतिम चरण जारी है. निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई समय सीमा के तहत अब इस प्रक्रिया को पूरा करने में केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से अपना गणना फॉर्म जल्द से जल्द सत्यापित करवाएं.

8 अगस्त तक पूरा होगा घर-घर सत्यापन अभियान

निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित समय सारणी के अनुसार, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर enumeration फॉर्म वितरित करने और उन्हें एकत्र करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2026 तय की गई है.  यह भी पढ़े: Maharashtra SIR Form Online: महाराष्ट्र SIR फॉर्म भरने की डेडलाइन 8 अगस्त तक बढ़ी, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 93 प्रतिशत से अधिक फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं और लगभग 73 प्रतिशत डेटा का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है. वर्धा और हिंगोली जैसे जिलों में शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण का काम पूरा हो चुका है, जबकि मुंबई, ठाणे और पुणे जैसे बड़े शहरी क्षेत्रों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

ड्राफ्ट मतदाता सूची और आपत्तियों का शेड्यूल

8 अगस्त को घर-घर सत्यापन समाप्त होने के बाद, निर्वाचन आयोग 17 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची प्रकाशित करेगा.

क्यों आवश्यक है SIR प्रक्रिया?

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी, स्थानांतरित (Shifted), मृत (Dead) और दोहराव वाले (Duplicate) मतदाता रिकॉर्ड को हटाना है.

यदि किसी मतदाता का नाम, पता या फोटो में सुधार करना है, तो वे बीएलओ को दिए जाने वाले फॉर्म में इसकी जानकारी दे सकते हैं. जिन नागरिकों के घर बीएलओ के दौरे के समय ताला लगा था या वे मौजूद नहीं थे, वे आयोग के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'