देश

महाराष्ट्र: मां के ब्वॉयफ्रेंड ने बेटी के साथ की दरिंदगी, सच जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से रेप को लेकर एक मामला सामने आया है. जहां एक 19 साल की लड़की से रेप (Rape) हुआ. रेप किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित लड़की की मां के ब्वॉयफ्रेंड ने किया है

महाराष्ट्र: मां के ब्वॉयफ्रेंड ने बेटी के साथ की दरिंदगी, सच जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से रेप को लेकर एक मामला सामने आया है. जहां एक 19 साल की लड़की से रेप (Rape) हुआ. रेप किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित लड़की की मां के ब्वॉयफ्रेंड ने किया है. जो उसकी मां (Mother) के साथ लिव एंड रिलेशन (live-in relationship) में पिछले कुछ दिन से रह रहा था. घटना की शिकायत लडकी द्वारा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं लड़की द्वारा बताए गए इस पूरे वारदात को सुनकर पुलिस भी हैरान है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार पीड़ित लड़की की मां को उसका पति उसे कुछ दिन पहले छोड़ दिया था. जिसके बाद वह नागपुर में अपनी बेटी के साथ अकेले रहती थी. इसी बीच उसकी दोस्ती नागपुर के जरीपटका की हुडको कॉलनी में रहने वाले रितेश पडगलवार (Ritesh Padgalvar) से दोस्ती हो गई जो आगे चलकर दोस्ती प्यार में बदल गई. जो बाद में रितेश पडगलवार महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा. इस बीच उसकी बुरी नजर उसकी फ्रेंड की बेटी पर रहती थी. वह घर पर उसकी मां के ना रहने पर कई बार उसके साथ छेड़खानी किया था. लेकिन वह अपनी मां की डाट के डर से कुछ नहीं बताया. मंगलवार को जब पीड़ित की मां दोपहर में घर पर नहीं थी. वह उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की. यह भी पढ़े: दिल्ली: सूटकेस में मिला महिला का शव, हाथ पर बना है ‘मोहित’ नाम का टैटू

इस घटना का खुलासा ना हो सके रितेश ने बच्ची को जान से मारने को लेकर धमकी दी थी. जिस डर से वह इस बात को वह अपनी मां को नहीं बताया. लेकिन कॉलेज पढने  वाली सहेलियों को वह इस बात बताई. जिसके बाद इस घटना का खुलासा होने के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन में रितेश के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).