महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार हुए कोविड से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि वे मंगलवार को दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है. मुंडे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'आज दूसरी बार मेरी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आयी है.

महाराष्ट्र मंत्री धनंजय मुंडे (Photo Credits: Facebook)

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने कहा कि वे मंगलवार को दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है. मुंडे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'आज दूसरी बार मेरी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आयी है. मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में मुझसे संपर्क में आए हैं. मैं डॉक्टर की सलाह के अनुसार देखभाल कर रहा हूं. चिंता करने की कोई बात नहीं है. सभी मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपनी देखभाल करें.'

सामाजिक न्याय (social justice) मंत्री दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पहली बार जून में वो कोविड से संक्रमित हुए थे. उन्होंने जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लिया था और राकांपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी भाग लिया था. इससे पहले उन्हें बीते साल जून के महीने में कोरोना हुआ था. उस समय वह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले महाराष्ट्र सरकार के तीसरे मंत्री थे. यह भी पढ़ें: उद्धव सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, NCP नेता ने कहा- मुझे ब्लैकमेल करने की साजिश

देखें ट्वीट:

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा, "वह कैबिनेट मीटिंग और एनसीपी स्थापना दिवस समारोह में थे. लेकिन हमने मीटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया. मंत्री ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर टीका उपलब्ध होने तक सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी सावधानियों बरतने का आग्रह किया था.

महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बिगड़ेते ही जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में पहली बार कोरोना संक्रमण के 46,951 नए मामले दर्ज किए गए. करीब पांच महीने बाद कोरोना के नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है. लगातार मौतों की बढ़ती संख्या से चिंता बनी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी