महाराष्ट्र: होली पर हुए हंगामे के बाद लड़कियों को 'छोटी स्कर्ट' ना पहनने का सुनाया गया फरमान, जेजे मेडिकल कॉलेज की छात्राओ ने किया विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के सरकारी जेजे हॉस्पिटल्स (J.J Hospital) ग्रांट मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने ‘‘छोटी स्कर्ट’’ ना पहनने और कार्यक्रमों के दौरान पुरुष साथियों से अलग बैठने के फरमान के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया...

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

मुंबई:  महाराष्ट्र के सरकारी जेजे हॉस्पिटल्स (J.J Hospital) ग्रांट मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने ‘‘छोटी स्कर्ट’’ ना पहनने और कार्यक्रमों के दौरान पुरुष साथियों से अलग बैठने के फरमान के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया. उन्होंने दावा किया कि इस आदेश के जरिए अधिकारी ‘मोरल पुलिसिंग’ की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों ने 21 मार्च को होली के एक कार्यक्रम के बाद ये निर्देश जारी किए. कार्यक्रम में प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान के परिसर में कुछ युवाओं ने हंगामा मचाया और अभद्र व्यवहार किया था.

अधिकारियों के सर्कुलर के खिलाफ असहमति जताते हुए छात्राओं ने रविवार को टखने तक कपड़े पहनकर और अपना चेहरा ढंककर प्रदर्शन किया. एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने फेसबुक और छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इन निर्देशों को विस्तार से बताने वाले पोस्ट साझा किए.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बीड़ में NCP के पूर्व पार्षद पांडुरंग गायकवाड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस बारे में संस्थान के डीन डॉ अजय चंदनवाले ने कहा ‘‘छात्राओं से अपेक्षा है कि वे उचित परिधान पहनें. विद्यार्थियों के लिए मेरा यही संदेश है. होली के कार्यक्रम में कुछ हंगामा हुआ इसलिए हमने कड़े कदम उठाने का फैसला किया.’’

Share Now

\