देश

महाराष्ट्र: सोलापुर एयरपोर्ट पर लगी आग, घटना स्थल पर दमकल की गई गाडियां मौजूद

महाराष्ट्र के सोलापुरर एयरपोर्ट पर आग लगने के खबर है. फिलहाल आग लगने के वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गई.

महाराष्ट्र: सोलापुर एयरपोर्ट पर लगी आग, घटना स्थल पर दमकल की गई गाडियां मौजूद
आग/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मुंबई: महाराष्ट्र के सोलापुरर एयरपोर्ट पर आग लगने की खबर है. फिलहाल आग लगने के वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया.  जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गई. एयरपोर्ट आथोरिटी के लिए अच्छी बात रही कि देश में फैले कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन की वजह से एयरपोर्ट बंद था. इसलिए आग लगने के बाद भगदड़ नहीं मची. यदि एयरपोर्ट चालू होता तो एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के बीच अफरा- तफरी फैल सकती थी.

बात दें कि इसके पहले सोलापुरर एयरपोर्ट पर फरवरी महीने में भी आग लग चुकी हैं. हालांकि, आग पर कुछ समय बाद ही काबू पा लिया गया था और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).