महाराष्ट्र: प्रेम संबंध को लेकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुरबाद कस्बे में प्रेम संबंधों को लेकर 23 वर्षीय एक युवक की हत्या का मामले सामने आया है....
ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे जिले के मुरबाद कस्बे (Murbad Town) में प्रेम संबंधों को लेकर 23 वर्षीय एक युवक की हत्या का मामले सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवक का एक महिला से प्रेम संबंध था. महिला के संबंधियों ने कथित रूप से युवक की निर्ममता से हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस उपाध्यक्ष (मुरबाद) राजेंद्र मोरे ने बताया कि युवक कल्पेश चौधरी मुरबाद तालुक के काकडपाड़ा का रहने वाला था.
पुलिस ने बताया कि तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी नंदू की रिश्तेदार और कल्पेश का दो वर्ष से प्रेम संबंध था.
पुलिस ने बताया कि नंदू और महिला के एक अन्य रिश्तेदार को इस प्रेम संबंध से ऐतराज था.
यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, प्रेम संबंध उजागर होने पर मृतक ने की थी पत्नी की पिटाई
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस मामले को लेकर कल्पेश और महिला के संबंधियों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल्पेश इस महीने की शुरुआत में लापता हो गया था और उसका क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार को मुरबाद-म्हासा सड़क पर एक फार्महाउस के पीछे झाड़ियों में मिला. उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि महिला के तीन संबंधियों ने चौधरी को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई और बाद में उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

