Maharashtra Assembly by-Election- भाजपा ने चिंचवाड़ और कस्बा पेठ के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
महाराष्ट्र की दो विधान सभा सीटों पर होने जा रहे विधान सभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.
नई दिल्ली, 4 फरवरी : महाराष्ट्र की दो विधान सभा सीटों पर होने जा रहे विधान सभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.
भाजपा ने शनिवार को जारी अपनी लिस्ट में चिंचवाड़ से श्रीमती अश्विनी लक्ष्मण जगताप को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं उपचुनाव वाली दूसरी विधान सभा सीट कस्बा पेठ से हेमंत नारायण रासने को चुनावी मैदान में उतारा है. यह भी पढ़ें : MP में शराब की समस्या को खत्म करने के लिए उमा भारती के साथ हाथ मिलाने का तैयार : कांग्रेस विधायक
महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही गठबंधन के लिए अहम माने जाने वाली इन दोनों सीटों पर चुनाव आयोग द्वारा संशोधित किए गए कार्यक्रम के अनुसार अब 26 फरवरी को मतदान होगा हालांकि नतीजों की घोषणा पूर्वनिर्धारित घोषणा के अनुसार 2 मार्च को ही होगी. महाराष्ट्र की इन दोनों विधान सभा सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख सात फरवरी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

