महाराष्ट्र: राज्य सचिवालय में कैंटीन के 13 वेटर पदों के लिए 7000 आवेदन, चौथी पास थी योग्यता, ग्रेजुएट और 12वीं पास को चुना गया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा कि महज 13 पदों के लिए 7000 आवेदन देश और महाराष्ट्र में रोजगार की स्थिति का स्पष्ट उदाहरण है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में कैंटीन वेटर (Canteen Waiter) के 13 पदों के लिए 7000 लोगों ने आवेदन दिया था जिनमें से ज्यादातर स्नातक (Graduates) थे. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि हाल ही में इन पदों के लिए 100 अंक की लिखित परीक्षा हुई थी. उनके लिए शैक्षणिक अर्हता (Educational Qualification) चौथी उत्तीर्ण है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की औपचारिकताएं 31 दिसंबर को पूरी हुई और फिलहाल ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है. चुने गए 13 उम्मीदवारों में आठ पुरुष हैं और बाकी महिलाएं हैं. दो-तीन लोगों ने अब तक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं और आधिकारिक रुप से काम करना शुरू नहीं किया है.
उन्होंने बताया कि चुने गए लोगों में 12 स्नातक हैं और एक बारहवीं पास हैं. इन 13 पदों के लिए अधिकतम स्नातक उम्मीदवार थे और बाकी बारहवीं पास थे. चुने गए उम्मीदवार 25-27 साल उम्र के हैं. स्नातकों को मंत्रालय कैंटीन में वेटर के तौर पर नियुक्त किए जाने पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि मंत्रियों और सचिवों को शिक्षित व्यक्तियों की सेवाएं लेने पर शर्म आनी चाहिए. यह भी पढ़ें- मोहन भागवत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- कोई युद्ध नहीं फिर भी बॉर्डर पर शहीद हो रहे हैं जवान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता ने कहा कि महज 13 पदों के लिए 7000 आवेदन देश और महाराष्ट्र में रोजगार की स्थिति का स्पष्ट उदाहरण है. यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्नातक इन पदों के लिए चुने गए जबकि अहर्ता चौथी पास की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

