देश

Maharashtra: इंसानियत शर्मसार! लोनावाला में 22 वर्षीय युवक ने गाय को बनाया अपनी हवस का शिकार, शिकायत के बाद गिरफ्तार

पुणे की लोनावाला पुलिस ने एक युवक को गाय (Cow) के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुणे मिरर की रिपोर्ट के अनुसार लोनावाला के कुसगांव में रहने वाले एक शख्स ने गाय पाल रखी है. उसे उसके गाय के बारे में एक पड़ोसी ने बताया कि एक युवक को उसने आपत्तिजनक स्थिति में देखा

Maharashtra: इंसानियत शर्मसार! लोनावाला में 22 वर्षीय युवक ने गाय को बनाया अपनी हवस का शिकार, शिकायत के बाद गिरफ्तार
गाय I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: पुणे की लोनावाला पुलिस ने एक युवक को गाय (Cow) के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुणे मिरर की रिपोर्ट के अनुसार लोनावाला के कुसगांव में रहने वाले एक शख्स  ने गाय पाल रखी है. उसे उसके गाय के बारे में एक पड़ोसी ने बताया कि एक युवक को उसने आपत्तिजनक स्थिति में देखा. पड़ोसी के इस सूचना के बाद गाय के मालिक ने पुलिस में आरोपी के बारे में शिकायत दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार  आरोपी की पहचान 22 वर्षीय  दीपक शिवाजी राजिवाडे (Deepak Shivaji Rajiwade) के रूप में हुई है.

युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (किसी भी पुरुष, महिला या जानवर के साथ प्रकृति के आदेश के खिलाफ शारीरिक संबंध) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए गाय की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. यह भी पढ़े: UP: गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाला शख्स गिरफ्तार

बता दें कि कुछ इसी तरह से एक मामला यूपी के लखनऊ में अप्रैल महिलने में आया था. पुलिस ने  एक गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. जब पड़ोसियों में से एक ने एक युवक को गाय के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा. शिकायतकर्ता जितेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज में शनिवार को एक व्यक्ति को अपनी गाय के साथ सेक्स करते हुए देखा गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).