देश

महाराष्ट्र: आत्महत्या का वीडियो ऑनलाइन देखने के बाद लड़की ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र में 12 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

महाराष्ट्र: आत्महत्या का वीडियो ऑनलाइन देखने के बाद लड़की ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र में 12 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हंसापुरी क्षेत्र की रहनेवाली लड़की शिखा राठौड़ (Shikha Rathod) ने अपने पिता के मोबाइल फोन से यूट्यूब (Youtube) पर आत्महत्या से संबंधित कुछ वीडियो देखे थे.

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने इन वीडियो के बारे में अपनी मां को भी बताया लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि उनकी बेटी इस तरह जान दे देगी. उन्होंने बताया कि शनिवार शाम चार बजे बच्ची ने घर के छत से लगे पंखे के सहारे फांसी लगा लिया

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).