देश

Maharashtra: पालघर में युवक 5 साल तक महिला के रिलेशनशिप में रहा, शादी के लिए दबाव डालने पर हत्या कर शव को घर की दीवार में छुपाया

पालघर में युवक ने रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की हत्या की

Maharashtra: पालघर में युवक 5 साल तक महिला के रिलेशनशिप में रहा, शादी के लिए दबाव डालने पर हत्या कर शव को घर की दीवार में छुपाया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार युवक महिला के रिलेशनशिप में करीब पांच साल से था. इस बीच वह उससे शादी का लालच दिया था कि वह उससे शादी करेगा. महिला भी उसके इस बात के बहकावे में आ कर रिलेशनशिप  में  रह रही थी. क्योंकि वह उससे प्यार करती थी. इस बीच महिला ने जब उस पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने उसकी हत्या कर उसका शव अपने घर के फ़्लैट की दीवार  में छुपा दिया.

पुलिस के अनुसार महिला 21 अक्टूबर को पहली बार युवक के साथ देखी गई थी. जिसके बाद उसका पता नहीं चला. इस बीच परिवार वालों ने जब आरोपी से महिला के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई है. परिवार वाले इसके इस बात के भरोसे में आ गए. लेकिन उसके कुछ दिन बाद जब महिला घर वापस नहीं आई तो परिवार वाले महिला के लापता होने की शिकाय पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: पड़ोसी के चार साल के बच्चे की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू तो मालूम पड़ा कि उसके रिलेशन में रहने वाले युवक जिससे वह प्यार करती थी उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस  ने आरोपी से जब महिला के शव के बारे में पूछा तो मालूम पड़ा कि उसने कुछ महीने पहले उसकी हत्या कर अपने ही घर के फ़्लैट में उसका शव छिपा दिया हैं. आरोपी के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने महिला का उसके घर से नर-कंकाल बरामद किया. पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या अक्टूबर महीने में हुई हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).